ताज़ा ख़बरें

*समाजसेवी प्रवीण शर्मा को मिला सेवा सम्मान — स्थायी गतिविधि मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए हुआ सम्मान*

खास खबर

*समाजसेवी प्रवीण शर्मा को मिला सेवा सम्मान — स्थायी गतिविधि मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए हुआ सम्मान*

खण्डवा// सेवा जब संवेदना और स्थायित्व के साथ जुड़ती है, तो वह समाज में परिवर्तन का स्थायी सूत्र बन जाती है। इसी भावना को साकार किया लायंस क्लब अतुल्य के अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रवीण शर्मा ने। उन्हें लायंस इंटरनेशनल 3233 जी-1 के सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में क्लब की स्थायी गतिविधि “मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम” में उत्कृष्ट कार्य हेतु सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भव्य आयोजन इंदौर के अर्जेंटा होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, सेवा सप्ताह संयोजक डॉ. राजेंद्र सोडाणी, डॉ. साधना सोडाणी, प्रथम डिस्ट्रिक्ट वाइस गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी और द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट उपस्थित रहे।
डॉ. राजेंद्र सोडाणी एवं डॉ. साधना सोडाणी के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने प्रवीण शर्मा को सेवा सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने कहा —“फूड फॉर हंगर जैसी पारंपरिक सेवा गतिविधियों से आगे बढ़कर क्लब द्वारा मेंटल हेल्थ अवेयरनेस को स्थायी गतिविधि के रूप में अपनाना अत्यंत प्रशंसनीय है। यह समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता दोनों को बढ़ावा देने वाली पहल है।”
डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन हर्षा शर्मा एवं रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय की विशेष उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम जैसी पहल आज के दौर की सबसे आवश्यक सामाजिक सेवा है, जो हर व्यक्ति के जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने का कार्य कर रही है।
लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित जिले के सभी क्लबों के प्रतिनिधि और 300 से अधिक लायन सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रवीण शर्मा को हार्दिक बधाई दी।
सम्मान प्राप्ति पर प्रवीण शर्मा ने कहा — “मेंटल हेल्थ अवेयरनेस हमारे क्लब की स्थायी गतिविधि के रूप में निरंतर समाज में संवाद और सहानुभूति का वातावरण बना रही है। यह सम्मान हमारे सामूहिक प्रयासों की पहचान है और आगे भी हम मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नई दिशा में कार्य करते रहेंगे।”
यह सम्मान न केवल प्रवीण शर्मा की सेवा भावना का प्रतीक है, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को स्थायी आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक प्रेरक कदम भी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!