
थाना कोतवाली द्वारा हत्या के आरोपियों को कुछ घण्टो में किया गया गिरफ्तार
चाकू मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित अपचारी बालक को किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 03 नवंबर 2025
दिनांक 02.11.2025 को प्रातः 04 बजे के लगभग थाना कोतवाली क्षेत्र में तीन पुलिया के पास चिडिया मैदान पर चाकू बाजी की सूचना मिली जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे। मौके पर थाना पदमनगर क्षेत्रांतर्गत सम्मति नगर निवासी लखन उर्फ लक्की उम्र 24 वर्ष को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल खण्डवा भेजा गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि मृतक लखन उर्फ लक्की अपने साथियों आर्यन एवं अमन के साथ प्रातः 03 से 04 बजे चाय सीगरेट पीने व घुमने रेल्वे स्टेशन तरफ निकला था। इसी दौरान तीन पुलिया क्षेत्र में गोपी पिता भुमन्ना यादव तथा उसका साथी से मुलाकात हुई। पुरानी किसी बात को लेकर अमन और गोपी के मध्य विवाद होने लगा और लक्की, आर्यन, अमन की गोपी के साथ हाथापाई होने लगी इसी दौरान गोपी के साथी बाल अपचारी द्वारा चाकू निकाल कर गोपी को दिया और आवेश में आकर गोपी ने मृतक लखन उर्फ लक्की को जान से मारने की नीयत से उसके बाएं पैर में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अत्याधिक रक्त स्त्राव होने से मृत्यु हो गई। उक्त घटना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 601/2025, धारा 103(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह चौहान अपनी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी गोपी पिता भुमन्ना यादव एवं बाल अपचारी को कुछ ही घण्टो में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी- 01. गोपी पिता भुमन्ना यादव उम्र 29 साल निवासी जवाहरगंज बडाबम हाल पुरानी मल्टी चिराखदान रामनगर थाना कोतवाली खंडवा म.प्र.|
02. बाल अपचारी|
मुख्य आरोपी जीआरपी थाने का हिस्ट्री शीटर- गोपी पिता भुमन्ना यादव उम्र 29 साल निवासी जवाहरगंज बडाबम हाल पुरानी मल्टी चिराखदान रामनगर खंडवा जीआरपी के लूट के अपराध में 07 वर्ष का कारावास सजा पूर्ण कर जेल से करीबन एक माह पहले बाहर आया था। आरोपी जीआरपी थाना खंडवा का हिस्ट्रीशीटर है| आरोपी के विरुद्ध चोरी, लूट, डकैती, एवं आर्म्स एक्ट के अनेक अपराध पंजीबद्ध है|
आरोपीः-1.गोपी पिता भुमन्ना यादव उम्र 29 साल निवासी जवाहरगंज बडाबम
हाल पुरानी मल्टी चिराखदान रामनगर खंडवा|
क्र. अप.क्र. धारा थाना
1 459/2012 294,323,506,34 भादवि कोतवाली
2 21/2013 401 भादवि जीआरपी खंडवा
3 15/2014 294,323,506 भादवि जीआरपी खंडवा
4 49/2014 401 भादवि जीआरपी खंडवा
5 65/2014 401 भादवि जीआरपी खंडवा
6 76/2015 401 भादवि, 25 आम्स एक्ट जीआरपी खंडवा
7 142/2015 401 भादवि, 25 आम्स एक्ट जीआरपी खंडवा
8 16/2015 151,107,116(3) जा.फौ जीआरपी खंडवा
9 24/2018 25 आम्स एक्ट जीआरपी खंडवा
10 186/2018 25 बी आम्स एक्ट जीआरपी खंडवा
11 19/2018 323,294,506,327 भादवी जीआरपी खंडवा
12 114/2017 399,402,भादवि,25 आम्स एक्ट जीआरपी खंडवा
13 220/2017 25 आम्स एक्ट कोतवाली खंडवा
14 807/2017 भा.द.सं.1860:294,324,506 कोतवाली खंडवा
15 484/2019 25 आम्स एक्ट कोतवाली खंडवा
16 21/2013 401 भादवि जीआरपी भोपाल
17 49/2014 401 भादवि जीआरपी भोपाल
18 46/2015 401 भादवि जीआरपी भोपाल
19 142/2015 401 भादवि,25 आम्स एक्ट जीआरपी भोपाल
20 114/2017 399,402 भादवि,25 आम्स एक्ट जीआरपी भोपाल
21 19/2018 294,327,506,34 भादवि जीआरपी भोपाल
22 186/2018 25 आम्स एक्ट जीआरपी भोपाल
23 232/2019 201,392,397 भादवि जीआरपी भोपाल
मृतक के साथी अमन पिता नासिर निवासी खानशाहवली को थाना मोघट रोड के विरुद्ध अनेक अपराध पंजीबद्ध है| अपराध क्रमांक-243/2025 धारा 329(4) 333, 296, 115(2), 351(3), 111(7) बीएनएस के मामले मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया|











