उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मुजफ्फरनगर में 4 वर्षीय मासूम रूहान का शव काली नदी से बरामद, पूरे गांव में शोक

मुजफ्फरनगर में 4 वर्षीय मासूम रूहान का शव काली नदी से बरामद, पूरे गांव में शोक

योगेश कुमार ब्यूरो चीफ मुजफ्फरनगर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां चार वर्षीय मासूम रूहान का शव गुरुवार सुबह काली नदी से बरामद किया गया। बीते चौबीस घंटे से लापता रूहान की तलाश में पीएसी के गोताखोरों ने कड़ी मेहनत की, लेकिन बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार को रिजवान अपने माता-पिता के साथ खेतों में कृषि कार्य करने गया था और साथ में चार वर्षीय रूहान भी था। खेत में काम के दौरान रूहान अचानक गायब हो गया। उसकी खोजबीन शुरू हुई और काली नदी के किनारे उसकी चप्पल मिली, जिससे नदी में गिरने की आशंका बढ़ गई।ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाशी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पीएसी के गोताखोरों ने नाव के जरिए नदी में खोजबीन जारी रखी। देर रात तक रूहान का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह नदी की तलहटी से करीब 500 मीटर दूर उसका शव बरामद हुआशव मिलने के बाद परिजन और गांव वाले चीख-पुकार करने लगे और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। शाम को परिजनों ने मासूम रूहान को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। यह घटना पूरे गांव के लिए एक बड़ा सदमा साबित हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!