अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

कुशीनगर में अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्तः आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठे,

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुकुल गांव में शुक्रवार देर रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस घटना के बाद शनिवार सुबह से ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुकुल गांव में शुक्रवार देर रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस घटना के बाद शनिवार सुबह से ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम गांव में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। जब विसर्जन जुलूस दलित बस्ती की ओर से गुजर रहा था, तब कुछ युवकों ने अबीर-गुलाल फेंका। इस पर दलित बस्ती के युवकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया।

ग्रामीण शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान ही पास में स्थापित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को कुछ लड़कों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि मूर्ति का हाथ तोड़ा गया और उस पर गोबर भी फेंका गया। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

सूचना मिलने पर कप्तानगंज थानाध्यक्ष चंद्र भूषण प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और मामले की जांच जारी है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!