
पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जन्म जयंती मनाई गई, हुआ संगोष्ठी का आयोजन।

पंडित जी ने एकात्म मानवदर्शन के रूप में विश्व को महानतम देन दि हें जो विश्व बंधुत्व की प्रेरणा देती है, ,,सांसद गजेंद्र पटेल,,
खंडवा। भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता पार्टी का कार्य करें। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं पर आधारित है और कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है। देश में जितने भी दल है कहीं न कहीं उनमें व्यक्तिवाद और समाजवाद शामिल है लेकिन भाजपा ही एक ऐसा दल है जो पंडित दीनदयाल जी के एकात्मक मानव दर्शन के संदेश पर कार्य कर रहा हें। यह बात पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए खरगोन बड़वानी के सांसद गजेंद्र पटेल ने कही। श्री पटेल ने कहा कि विचारधारा के आधार पर भाजपा ”राष्ट्रवादी और कांग्रेस एक ”अवसरवादी दल है। एकात्म मानवदर्शन जीवन शैली में विकसित होने पर मानव जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आयेगा और व्यक्ति की सोच समाजोन्मुखी होगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय के लिए सबका सुख-सबका दु:ख, अपना सुख और दु:ख था। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानवदर्शन के रूप में विश्व को महानतम् देन दी है, जो विश्व बंधुत्व की पे्ररणा देती है और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी को लेकर संगोष्टी का आयोजन भाजपा जिला कार्यलय मे वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों कार्यकर्ताओ की गरीमामय उपस्थिति मे भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री गजेंद्र पटेल सांसद खरगोन उपस्थित हुए। सांसद श्री पटेल एवं वरिष्ठ जनों ने सिविल लाइन तीराहे
पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद श्री पटेल ने कहाँ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जिन कार्यकर्ताओ का निर्माण किया उनका राष्टृ निर्माण मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है इस का प्रमुख उदाहरण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने देश को विश्व मे अलग पहचान दिलाई। और पंडित जी के अंतोदय के सिद्धांत का पालन करते हुए देश के हर गरीब के घर का सपना प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पुरा कर रहे है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संगोष्ठी को जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी ने भी संबोधित कर पंडित जी को याद किया। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि जनसंघ के रूप में एक पौधा पंडित जी ने जो लगाया था जो आज भाजपा के रूप में वट वृक्ष का रूप ले चुका है हम सबको गर्व है की हमारे वरिष्ठ जनों की सक्रिय भूमिका से आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। हमारी पार्टी का सिद्धांत स्वार्थ नहीं सेवा और परोपकार है। पंडित जी के बताएं मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी आज देश को विकसित और मजबूत कर रहे हैं वही करोड़ों लोगों को जनहीतकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रहे हैं। आयोजित संगोष्टी कार्यक्रम में खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल,जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तन्वे, विधायक छाया मोरै मांधाता विधायक नारायण पटेल, महापोर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, सुरेंद्र अग्रवाल, राजेश तिवारी, अरुणसिंह मुन्ना,जिला महामन्त्री सुरजपाल सोलंकी, धर्मेंद्र बजाज, पिछडा मोर्चा प्रदेश महामन्त्री संतोष राठौर, वरिष्ठ नेता हरीश कोटवाले, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन,तिलोक पटेल, ममता बोरसे, इंदु दुबे,गणेश गुरबानी, नंदन करोड़ी, भरत पटेल, आशीष राजपूत, भारत पटेल, मंगलेश तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरजपाल सिंह ने किया, आभार अरुण सिंह मुन्ना ने माना











