ताज़ा ख़बरें

*सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग से प्रभावित किसानों के हित में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे की त्वरित पहल*

खास खबर

*सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग से प्रभावित किसानों के हित में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे की त्वरित पहल*

किसानों के चल रहे धरने को समाप्त करवा कर कलेक्टर से सर्वे के आदेश करवाए विधायक ने।

खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे जनप्रतिनिधि होने का कर्तव्य निभा रही हैं। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास का मामला हो या क्षेत्र की जनता की समस्या, अपने दायित्व को निभाते हुए मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश के मंत्रियों के साथ जिला अधिकारीयो से चर्चा कर क्षेत्र के विकास के साथ आमजन की समस्याओं का निराकरण तत्काल करवाती हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोयाबीन फसल में फैले पीला मोजेक रोग के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान धरने पर बैठे हुए थे। जानकारी मिलते ही खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे स्वयं धरना स्थल पर पहुँचीं और किसानों की समस्याएँ सुनीं।विधायक श्रीमती तनवे ने तत्काल कलेक्टर श्री गुप्ता एवं उच्चाधिकारियों से चर्चा कर फसलों के नुकसान का सर्वे कराने के आदेश जारी कराए। साथ ही उन्होंने धरने पर बैठे किसानों से आग्रह किया कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व में धरना-प्रदर्शन उचित नहीं है, इसलिए धरना समाप्त कर समाधान की प्रक्रिया पर विश्वास रखें। किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक श्रीमती कंचन तनवे की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। भारतीय किसान संघ के सुभाष पटेल ने कहा कि विधायक ने किसानों की चिंता को अपनी प्राथमिकता बनाया है और प्रशासनिक स्तर पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित कराई है, हम उनका आभार व्यक्त करते हुए धरना स्थगित करते हैं। उचित मुआवजा मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर विधायक कंचन के तनवे के साथ जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल,सुनील जैन, भावेश बिल्लोरे, बालकृष्ण करोड़ी, पीयूष शर्मा, किसान संघ के राधेश्याम चचरिया, सुभाष पटेल, धरम चंद गुर्जर, संदीप सोलंकी, दिनेश महाजन, रामेश्वर कुशवाह उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!