
श्री तुलसी उत्सव समिति द्वारा आज आयोजित होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन।
श्री तुलसी माखन सम्मान से सम्मानित होंगे सुप्रसिद्ध कवि सिद्धार्थ देवल।

कवि सम्मेलन को लेकर अनाज मंडी में तैयारियां पूर्ण पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।
कवि जगदीश सोलंकी, डा.आदित्य जैन, दीपक पारीक, पार्थ नवीन, सोनल जैन, सिद्धार्थ देवल देंगे अपनी प्रस्तुति।
खंडवा। श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिती द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन को भव्य रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमें अखिल भारतीय स्तर के कवियों को आमंत्रित किया गया हें । समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि आज शनिवार को अनाज मंडी प्रांगण में होने वाले कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी ने शुक्रवार शाम कवि सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले एवं महामंत्री दिनेश पालीवाल ने बताया कि समिति के गठन का यह 101 वाँ वर्ष है । इस वर्ष आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के बड़े कवि एवं गीतकार जगदीश सोलंकी कोटा, सिद्धार्थ देवल, उदयपुर ओजस्वी स्वर, दीपक पारीक भीलवाड़ा लाफ्टर शो फेम हास्य हंगामा, डॉ. आदित्य जैन, कोटा लपेटे में नेताजी फेम लोकप्रिय मंच संचालक, सुश्री सोनल जैन सूरत अंतरराष्ट्रीय श्रृंगार कवयित्री, पार्थ नवीन प्रतापगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हास्य पैरोडीकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन को लेकर आयोजित अंतिम बैठक में समिति पदाधिकारीयो ने तुलसी माखन सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध कवि हिंदी हृदय सम्राट ओजस्वी स्वर के सिद्धार्थ देवल को दिए जाने का निर्णय लिया है कवि सम्मेलन में समाजसेवी एवं बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला गोयल की स्मृति में उन्हें सम्मानित कर प्रदान किया जाएगा। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि हमारे नगर खंडवा मैं कवि सम्मेलनों को श्रोता उपस्थित होकर बड़े आनंद के साथ सुनते हैं नगर में बरसों से कवि सम्मेलन की परंपरा चल रही है। बड़े स्तर के कवि सम्मेलन भी लगातार होते रहते है। श्री तुलसी उत्सव समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आगामी 20 सितंबर शनिवार को रात्रि 8:00 बजे से पुरानी अनाज मंडी पर आयोजित किया जाएगा । समिति सदस्यों ने समिति का 101 वाँ वर्ष भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ कुमार विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,महापौर अमृता अमर यादव,विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल, छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर उपस्थित होंगे। समिति के अशीष चटकेले, दिनेश पालीवाल, भावेश बिल्लोरे, सुनील जैन ने कवि प्रेमियों को शनिवार रात्रि में आयोजित कवि सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है।












