ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही.एक्ट के तहत गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही.एक्ट के तहत गई कार्यवाही
सट्टा एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपी सहित अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
18 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 19 सितंबर 2025पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 18.09.25 को कुल 09 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई, 30 जमानती वारंट, 72 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 18.09.25 को प्रदेश स्तर पर बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं उनमे होने वाली मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से एवं लोगो को यातायात नियमों का पालन कराये जाने हेतु दिनांक 08.09.2025 से 22.09.25 तक प्रदेश स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके पालन मे जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट/सीटवेल्ट वाहन चलाना, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाना, राँग साइड वाहन चलाना, ओव्हर लोडिंग वाहन चलाना, बिना लायसेन्स, विना फिटनेस, बिना परमिट के वाहन चलाने पर नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 314 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 124700/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध एम व्ही एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी|
दिनांक 18.09.25 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना खालवा के आरोपी रामविलास पिता साबूलाल जाति कोरकू उम्र 26 साल निवासी कदबालिया हाल मुकाम ग्राम ढाविया के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 6 लीटर कीमती 600 /-रूपये की जप्त की गई। आरोपी मनोज पिता जगदीश सेन उम्र 37 साल निवासी ग्राम मेढापानी के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 6 लीटर कीमती 600/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 18.09.25 को थाना पदमनगर के आरोपी 1. शिवम प्यासे पिता मंशाराम प्यासे उम्र 22 वर्ष निवासी स्थायी पता सब्जी मण्डी के पास सोनीपुरा थाना जैतापुर हाल पता सांई मंदिर के पास, गोदू किराना के पास संजय नगर खण्डवा के कब्जे से 5 सट्टा अंक लिखी पर्ची, 01 लीड पेन, कुल नगदी 7000 रूपये व एक मोबाईल फोन जप्त किया गया| शिवम प्यासे के द्वारा बताया गया कि सट्टा अंक का पाना जयस उर्फ लालू शर्मा के कहने पर लिया जाता है तथा सट्टा अंक पर्ची व रूपये इकट्ठे कर लालू शर्मा को दिये जाते है। उपरेक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) ध्रुत अधिनियम, 49 बीएनएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना मूंदी के आरोपी कल्लु पिता मनोहर सोनारे उम्र 35 साल निवासी बांगरदा के कब्जे से एक लिड पेन एक कार्बन का टुकडा व सट्टा अंक ळिखी 06 पर्ची व नगदी 3000/रुपये विधिवत जप्त किये गये। उपरेक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 18.09.25 को कुल 18 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 06 प्रकरणों मे अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरण मे 07 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 07 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!