अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

स्कूल-कॉलेज के पास 16 संदिग्ध पकड़े, परिजनों के सामने माफीनामा भरवाया गया

कुशीनगर में पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया गया।

कुशीनगर में पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया गया। कोतवाल मंगेश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों और बाजारों में चेकिंग की। इस दौरान 16 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी का नाम-पता पूछा। उन्हें स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक घूमने से मना किया गया। पकड़े गए युवकों में अभिषेक यादव, मित्रसेन यादव, मंजेश निषाद, नासिर अंसारी, विकास निषाद, नीरज पटेल, नीरज गौतम, अमन कुमार, उपेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, आदित्य, गुलशन कुमार, राहुल कुमार, किशन चौररिया, निखिल कुमार और सुहेल अंसारी शामिल हैं।
कोतवाल मंगेश मिश्र ने बताया कि स्कूल-कॉलेज, बाजार और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर यह अभियान जारी रहेगा। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी 16 लोगों को उनके परिजनों की मौजूदगी में सख्त हिदायत के साथ माफीनामा भरवाकर छोड़ा गया।इस अभियान में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, अतुल तिवारी, राजकुमार सिंह, पंकज सिंह, ओपी गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश यादव, शिवा सिंह और जितेन्द्र पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!