उत्तर प्रदेशक्राइममेरठ

48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने पर दूंगा धरना” – मवाना पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी!

मवाना/हस्तिनापुर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार देर शाम मवाना की रामबाबाग कॉलोनी स्थित मृतका नविशा रहेजा (खेड़ा) के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता नरेंद्र रहेजा सहित पूरे परिवार को ढांढस बंधाया और हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया।राज्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आगामी 48 घंटों के भीतर मुख्य आरोपी ससुर मुकेश खेड़ा की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे 22 मई को पीड़ित परिवार के साथ खुद थाने पर धरना प्रदर्शन करेंगे।घटना की तारीख: बीते 9-10 मई की रात हस्तिनापुर रोड स्थित इंडियन बैंक के समीप रहने वाली दो बच्चों की मां नविशा खेड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतका के पिता नरेंद्र रहेजा ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।अब तक की कार्रवाई: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास किरण खेड़ा और पति अनमोल खेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी ससुर मुकेश खेड़ा अभी भी फरार चल रहा है। “बहन-बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं” – दिनेश खटीक पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री ने कहा:”प्रदेश सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना बेहद वीभत्स और समाज को झकझोर देने वाली है।”इस मौके पर सीओ मवाना पंकज लवानिया एवं इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने राज्यमंत्री को आश्वस्त किया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!