
उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन
डिंडौरी : 03 सितंबर, 2025
स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज डिंडोरी में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने हेतु उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाकोशल प्रांत पूर्णकालिक श्री मनोहर लाल पथरोल जी एवं जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में श्री भानु प्रताप मरावी (ब्लॉक समन्वयक करंजिया), श्री हरीश विश्वकर्मा (जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच), सुश्री शिल्पी साहू (जिला सह-संयोजक स्वावलंबी भारत अभियान), श्री योगेश पंचभाय (स्वावलंबी भारत अभियान) तथा प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज दिंडोरी श्री गिरीश खाड़े मंचासीन रहे।
कार्यशाला की मुख्य झलकियाँ
1. युवाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता के महत्व से अवगत कराया गया।
2. स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विशेष चर्चा हुई।
3. विशेषज्ञों ने बताया कि स्वरोजगार से न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और राष्ट्र मजबूत होता है।
4. युवाओं को रोजगार सृजन में आगे आने और स्टार्टअप संस्कृति अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया।












