ताज़ा ख़बरें

किशोर नगर में संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ आरम्भ, आज होगा परायण

खास खबर

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

किशोर नगर में संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ आरम्भ, आज होगा परायण

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में गुरुवार से किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में संगीतमय श्री अखंड रामायण पाठ का सामुहिक वाचन प्रारंभ हुआ। आज परायण आरती पश्चात प्रसादी का वितरण होगा। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय जी के सानिध्य एवं संघ अध्यक्ष प. प्रेमनारायण तिवारी के दिशा निर्देशन में प्रातः 7 बजे से संगीतमय श्री अखण्ड रामायण पाठ का वाचन नगर के श्री गीता रामायण मंडल आनंदित नगर, एकता नगर, ग्राम जसवाडी, किशोर नगर रामायण मंडल सहित अनेक महिला मंडल के सदस्यों व्दारा किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीरामचंद्र जी की जन्म आरती आयोजित हुई। शुक्रवार प्रातः 8 बजे श्री अखंड रामायण का परायण आरती पश्चात दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रसादी वितरण के साथ होगा। इस मौके पर जमना प्रसाद पाडे, संजय शुक्ला, प.प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, मनोहर चंदानी, हीरालाल पटेल, शिवनारायण लाड़, आरके चौरे, श्री रितेश मिश्रा, निर्मल मंगवानी, दिनेश बरौले, पं. राम उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, श्री राम कुशवाह, हरि शंकर पाण्डे, विवेक तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, सुखदेव अरझरे, जय नारायण लाड़, किशोर नगर रहवासी संघ, मातृशक्ति महिला मंडल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!