*कैसरगंज तहसील के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को एडीएम ने किया भ्रमण*
बहराइच 04 अगस्त। सम्भावित बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यो के संचालन हेतु तहसील प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों एवं नदियों के जलस्तर का जायजा लेने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने तहसील कैसरगंज के बाढ़ से प्रभावित होने वाले रेवली आदमपुर तटबन्ध, आदमपुर बाढ़ चौकी व बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा कैसरगंज तहसील के सम्भावित बाढ़ क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होनें तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि निरन्तर भ्रमणशील रहकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते रहे। नदियों के जलस्तर बढ़ने पर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए जागरूक भी करें। भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।











