पशु पालन एव डेयरी विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी केपीआई योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
📝खरगोन, 18 जुलाई 2025। 18 जुलाई को कलेक्टर सभागृह में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी विभाग कि समीक्षा कि गई। बैठक अंतर्गत मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी योजना KPI (Key Performance Indicators) अंतर्गत विभागीय योजनाए NAIP (राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम) व KCC (पशु पालन किसान क्रेडिट कार्ड) की प्रगति के संबंध में विभागीय जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियो कि समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में योजनाओ में प्रगति लाने के लिए समस्त सम्बंधित अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ति के लिए आदेशित किया गया। साथ ही विकासखण्ड वार जिस कर्मचारी की कार्य में प्रगति कम है उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी विकासखण्ड पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अपने-अपने विकासखण्ड के समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्य में आ रही समस्याओं का तुरंत निराकरण करे जिससे कि कार्य में संतुष्टि पूर्ण प्रगति आ सके। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी को जिला नोडल सुश्री पुर्वा मंडलोई (डिप्टी कलेक्टर) के सहयोग से कार्य की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिला नोडल अधिकारी सुश्री पुर्वा मंडलोई (डिप्टी कलेक्टर), उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. जी.एस. सोलंकी, जिला स्तरीय नोडल व वि.ख. के समस्त पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता गतिविधियां आयोजित खेल रैली एवं शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
2 days ago
नशे से दूरी है जरूरी आभियान के तहत आइटीआई कॉलेज डिंडोरी सहित जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता कार्य क्रम आयोजित
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय राई को मिलि नई सौगात नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
2 days ago
गुरु पूर्णिमा पर व्यं गुरुकुलम विद्यालय, झाबुआ के विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
2 days ago
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा समारोह हुआ संपन्न
2 days ago
प्रस्फुटन सक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित
2 days ago
अपर कलेक्टर जे पी यादव ने कृषि विभाग का किया औचक निरीक्षण
3 days ago
गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने गुरु दक्षिणा के रूप में लिया संकल्प, नागरिक कर्तव्यों के पालन और समाज सेवा का किया प्रण
3 days ago
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 में मिली मंजूरी
4 days ago
श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल