रिपोर्टर (सूरज जायसवाल)”हेल्पिंग बींग फाउंडेशन” द्वारा वृक्षारोपण अभियान जारी
📍 स्थान – कार्यालय हेल्पिंग बींग फाउंडेशन (शीशामऊ, करनैलगंज, गोंडा (उत्तर प्रदेश)
“एक पौधा, हमारा संकल्प” के तहत हेल्पिंग बींग फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु 10,000 पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
इस कार्य में संस्था के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों को पौधे वितरित किए जा रहे हैं। पौध वितरण के दौरान कई बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधरोपण का संकल्प लिया।
संस्था का मानना है कि –
> “अगर हर नागरिक एक पौधा लगाए, तो देश को हरित बनाया जा सकता है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में हेल्पिंग बींग फाउंडेशन के सदस्य आशीष सिंह, सुधीर वर्मा, देवेश प्रताप सिंह, अजय गोस्वामी, प्रिंस सिंह, दीपक सोनी, सूरज सिंह, सिद्धार्थ चौरसिया, सुनील कुमार के साथ संस्था की पूरी टीम सक्रिय रूप से लगी हुई है।
स्थानीय लोग इस अभियान की सराहना कर रहे हैं और इसे एक प्रेरणादायक कदम मान रहे हैं।
📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7800527706
बृजेश जायसवाल (अध्यक्ष)
📍 शीशामऊ, करनैलगंज, गोंडा खबर और विज्ञापन छपवाने के लिए संपर्क करे 7705994302












