ताज़ा ख़बरें

*सैलाना में मोहर्रम के जुलूस में हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर जलाया

*सैलाना में मोहर्रम के जुलूस में हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर जलाया*

 

*लोगों में आक्रोश के बाद तनाव… बाजार बंद, पुलिस तैनात*

 

सैलाना (रतलाम)। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

वहां मौजूद बाकी लोग इसे देखते रहे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने तुरंत इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

मोहर्रम के जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से रतलाम जिले के सैलाना में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजार बंद करवा दिए। लोग चौराहे पर बैठकर सुंदरकांड पाठ करते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

 

हालांकि झंडे के जलने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वीडियो के जारी होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजारों को बंद करवा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों से सामूहिक माफी मांगने की मांग पुलिस के सामने रख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!