ताज़ा ख़बरें

एसएन कॉलेज में ला फेकल्टी स्थापन बाबद विधायक ने कॉलेज का निरीक्षण कर प्राचार्य से शासकीय अभ्यावेदन मांग भेजे जाने हेतु की चर्चा।

खास खबर

एसएन कॉलेज में ला फेकल्टी स्थापन बाबद विधायक ने कॉलेज का निरीक्षण कर प्राचार्य से शासकीय अभ्यावेदन मांग भेजे जाने हेतु की चर्चा।

खंडवा।। विधानसभा खंडवा और संसदीय क्षेत्र में कहीं भी शासकीय विधी महाविद्यालय ना होने के चलते पिछले दिनों मुख्यमंत्री जी के खंडवा प्रवास के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने विधि प्रकोष्ठ की इस महती मांग सम्बन्धी फाईल सौपकर खंडवा शहर में स्थित श्री नीलकंठेश्वर शासकीय महाविद्यालय में 3 और 5 वर्षीय विधि शिक्षण प्रारंभ किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से मंच पर ही मांग की थी। समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी के संबंध में सोमवार दोपहर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक देवेंद्र सिंह यादव, जिला संयोजक मोहन गंगराड़े, सहसंयोजक विजय चौधरी, मौसम गंगराड़े, सुनील जैन सहित अन्य के साथ कॉलेज पहुचकर प्राचार्य श्री सोमपाल सिंह व स्टाफ से चर्चा कर कॉलेज का निरीक्षण किया और उक्त कालेज में ही विधि महाविद्यालय खोले जाने की संभावनाओं का परीक्षण भी किया।इस संबंध में सकारात्मक संभावनाओं को देखते हुए विधायक श्रीमती तनवे ने ला फेकल्टी स्थापना हेतु प्राचार्य को विभागीय अभ्यावेदन उच्च शिक्षा विभाग व मंत्रालय को भेजने हेतु कहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!