
थाना जावर द्वारा बलात्कार के फरार आऱोपी किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 05 जुलाई 2025
दिनाँक 02.06.2025 को पीडिता द्वारा थाना जावर पर की गई रिपोर्ट पर से आरोपी मोहन पिता देवीसिंह चन्द्रभान निवासी ग्राम कोलगाँव के विरुद्ध अपराध क्र. 150/25 धारा 64(1), 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा व उप पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा फरार आरोपी मोहन पिता देवीसिहं चन्द्रभान जाति चमार निवासी कोलगांव की तलाश पतारसी हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिस पर थाना जावर से विवेचक कावा उनि प्रभा श्रीवास द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये थे एवं सतत पतारसी की जा रही थी, बाद सायबर सेल की मदद से आरोपी को ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से पकड़कर दिनांक 05.07.25 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय खंडवा पेश किया, जहाँ से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।











