Uncategorizedअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

भारत सरकार के निर्देशानुसार 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक “संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम का आयोजन होगा

सुरेन्द्र दुबे    व्यूरो चीफ धार, 23 जून 2025। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष 25 जून 2025 को राष्ट्र में आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ मनाया जाना है। यह न केवल इस विभीषिका को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक नैतिकता के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। “संविधान हत्या दिवस” की स्मृति में 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक एक वर्ष की अवधि में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विभिन्न गतिविधियाँ तथा भारत सरकार द्वारा निर्मित फिल्म तथा प्रदर्शनी का प्रदर्शन आयोजित कर अधिकाधिक संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ ही प्रबुध्द गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति सुनिश्चित किया है।

सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में 14 जून 2025 को ऑनलाइन बैठक अनुसार 25 जून 1975 से आपातकाल लागू होना, भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौर की याद दिलाता है। गृह मंत्रालय की 11 जुलाई 2024 की अधिसूचना के अनुसार इस दिन को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में अधिसूचित किया गया है। आपातकाल में नागरिक स्वतंत्रता का व्यापक निलंबन, संवैधानिक सुरक्षा उपायों का क्षरण और कार्यकारी शक्ति का केंद्रीयकरण देखा गया। मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया तथा व्यापक उत्पीड़न का दौर प्रारंभ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!