एसडीएम ने इदारतपुरा में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना का किया निरीक्षण
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे…
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में नल जल योजनाओं के संचालन और संधारण की नीति निर्धारण के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), खरगोन श्री बीएस कलेश द्वारा 08 जून को ग्राम इदारतपुरा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण एवं हस्तांतरित नल जल योजना का पीएचई विभाग के अधिकारियों और ग्रामवासियों के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री कलेश ने सर्वप्रथम पेयजल टंकी, संपवेल आदि का भौतिक सत्यापन कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत हनुमान मंदिर में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें जलकर संग्रहण की स्थिति पर ग्रामवासियों से चर्चा की गई। ग्रामवासियों ने सुझाव साझा किए और बताया कि पेयजल संबंधी कोई समस्या नहीं है। अनुविभागीय अधिकारी श्री कलेश ने पानी समिति और स्व-सहायता समूहों को शेष जलकर जमा करने वाले हितग्राहियों से शीघ्र जलकर संग्रहण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।