जिला चिकित्सालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तंबाकू सेवन न करने की शपथ ली गई
खंडवा 23 मई, 2025 – श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा में सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने की शपथ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ली गई। शपथ का वाचन सहायक अधीक्षक संतोष मोखले द्वारा किया गया, जिसमें बताया कि हमें अपने घर और अपने कार्य स्थल को तंबाकू मुक्त रखने एवं समाज को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना है। तंबाकू शारीरिक एवं मानसिक रूप से मनुष्य को अस्वस्थ्य करता है एवं कैंसर नामक महामारी को आमंत्रण देता है। इसलिए हमें अपने परिवार जनों, मित्रों को भी तंबाकू उत्पाद के हानिकारक प्रभाव के बारे में सदैव जागरूक करना है और उन्हें तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है तथा तंबाकू मुक्त अभियान का समर्थन करने एवं अपनी शक्ति अनुसार इसमें सहयोग करने के लिए तंबाकू मुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु प्रतिबद्ध रहने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना है। ताकि हम भारत राष्ट्र को महान राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें और स्वस्थ समाज स्वस्थ जीवन में अपना योगदान दे सकें। सिविल सर्जन डॉ. कौशल द्वारा बताया कि इसके लिए लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाना है। तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों को भी कम करना है। तंबाकू के सेवन करने से कई गंभीर बीमारियां जैसे फेफड़ों का कैंसर, लीवर का कैंसर, मुंह का कैंसर, डायबिटीज व अन्य बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। इसीलिए जीवन में कभी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करना चाहिए एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. आनंद ओनकर नेत्र रोग विशेषज्ञ, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा, डॉ. नेहा शुक्ला दंत रोग चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अधिक मास पर धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन ने धार्मिक महोत्सव मनाया
19 hours ago
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित
19 hours ago
कथा समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनकर भावुक हुए भक्त
19 hours ago
भोपाल में जल्द बंद होंगे गैस सिलेंडर, जो नहीं लेना चाहते PNG कनेक्शन उनका क्या? पढ़ें पूरी खबर
19 hours ago
25% तक सस्ते हुए ट्रेन टिकट, भोपाल से ‘1200 रुपए’ तक सस्ती होगी टिकट !
19 hours ago
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: किसी भी राज्य का पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल तकनीशियन, फिजिथरेपिस्ट अब छत्तीसगढ़ मे बगैर पंजीयन के कर सकेंगे प्रैक्टिस…..
22 hours ago
जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प,
23 hours ago
विधवा महिला किसान के समर्थन में कांग्रेस का धरना, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
1 day ago
किशोर दा के माता-पिता की याद में बनाएं गौरीकुंज का जीर्णोद्धार के बाद भी नाम गौरी कुंज ही रहेगा- किशोर प्रेरणा मंच
1 day ago
*सांसद के नाम रेलवे सहित शहर की अन्य मांगों के पत्र सौंपे*