
रिपोर्टर संजय जैन बड़ौद आगर मालवा
स्ट्रीट लाइट को, लेकर पार्षद ने
जनसुनवाई मे कलेक्टर को सुनाई पीड़ा सी एम ओ पर जताया रोष
आगर मालवा नगर परिषद बड़ोद के वार्ड क्रमांक 10 में स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि सेराज मेव ने कलेक्टर जनसुनवाई में जोरदार तरीके से अपनी आवाज़ उठाई। उन्होंने बताया कि दिनांक 1 अगस्त 2024 से वे नगर परिषद के CMO से स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जनसुनवाई के दौरान सेराज मेव ने कलेक्टर के समक्ष बताया कि वार्ड में अंधेरा होने के कारण आमजन खासकर महिलाएं और बुजुर्ग रात्रि में चलने से डरते हैं। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में भी वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद नगर परिषद के CMO द्वारा इस समस्या को नजरअंदाज किया गया, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।
सेराज मेव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द ही स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई, तो वे वार्डवासियों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
अब देखना है कलेक्टर जनसुनवाई में मामला पहुंचने के बाद क्या सीएमओ
समस्या का समाधान करेगें?
चार दिन पहले ही परिषद के 10 पार्षदों द्वारा सीएमओ सहित तीन कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए संयुक्त संचालक उज्जैन को शिकायत दर्ज कराई,
दिनों दिन नगर परिषद की अधिकारी कर्मचारियों के कार्य व्यवहार लापरवाही भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे बढ़ते ही जा रहे हैं
ऐसे में जब जन प्रतिनिधियों को
अपने कार्यों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना पड़ता है तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा,
सत्ता और संगठन का नगर परिषद बड़ोद की ओर ध्यान ना देना कहीं ना कहीं जनता के विश्वास के साथ अन्याय हो रहा है।
आगर मालवा से चर्चा आज की ब्यूरो रिपोर्ट साबिर शेख












