मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में पुलिस चौकी के निकट कार सवार युवक के साथ दर्जनों युवकों ने सरेआम मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे एक स्थानीय भाजपा नेता को भी भीड़ ने पीट दिया। घटना के बाद देर रात तक थाने में भारी भीड़ जमा रही। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।10:15कहासुनी के दौरान शुऐब के समर्थन में रिहान पुत्र रिजवान (निवासी लाल मोहम्मद, खतौली), शाहबाज पुत्र सीना (निवासी देवीदास) और शाहिद फकीरा पुत्र फय्याज (निवासी देवीदास) वहां पहुंचे और अक्षय पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान अक्षय की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
घटना के समय चौकी पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। मारपीट में भाजपा नेता ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो भीड़ ने उन्हें भी पीट दिया।
पीड़ित अक्षय राजपूत की तहरीर पर थाना खतौली पुलिस ने मुकदमा संख्या 162/25 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(2), 109, 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रिहान पुत्र रिजवान और शाहिद फकीरा पुत्र फय्याज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी
है।











