
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
सी.पी.आर. का पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण
खण्डवा 28 फरवरी, 2025 – श्री नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय मेडिकल कॉलेज खण्डवा की टीम द्वारा सांई नर्सिंग कॉलेज खण्डवा में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले द्वारा कॉलेज के नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्र-छात्राओ को सीपीआर का बेसिक प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान बताया गया कि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक जीवन रक्षक तकनीक है । जब किसी व्यक्ति का ह्रदय रूक जाता है या व्यक्ति सांस लेने में असमर्थ होता है, तो रक्त प्रभाव व आक्सीजन को बनाये रखने में यह तकनीकी तत्काल मदद करती है , जिससे मरीज को बचाया जा सकता है । इसका उपयोग अचानक बेहोश होने पर या हार्ट अटैक आने पर कैसे किया जाये, इस संबंध में डॉ. बडोले द्वारा विधि का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को बताया गया । इस दौरान डॉ. नरेन्द्र रावत, डॉ. अमृता चौहान, सांई कॉलेज के संचालक डॉ. जगदीश कोगे मौजूद थे ।











