बिहार

तेज नारायण चौधरी ने लहराया तिरंगा झंडा

हाँसा पंचायत में मुखिया तेज नारायण चौधरी ने लहराया तिरंगा झंडा, मौजूद लोगों ने दी तिरंगे झंडे को सलामी
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत हांसा पंचायत स्थित दुर्गा स्थान परिसर में हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडा तोलन स्थानीय मुखिया तेज नारायण चौधरी ने किया। मुखिया तेज नारायण चौधरी ने तिरंगा झंडा लहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारा मुल्क में संविधान लागू हुआ था तब से हमलोग गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इसी बीच आदर्श मध्य विद्यालय नागरबस्ती नवीन के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत गाया जिससे दुर्गा स्थान परिसर गूंज उठा।
गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष जीवछ महतो, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार महतो, वृज किशोर दास, प्रधानाचार्य अशोक रजक, शिक्षक अमरेंद्र कुमार पांडे, परवेज अहमद रौनकी, नवल किशोर चौधरी, नरसिंह कुमार जायसवाल, पूर्व सरपंच अब्दुल कलाम राजा, समाजसेवी नाजिर हुसैन, पंचायत सचिव राजेंद्र साह, ज्योति कुमारी, जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ बॉबी सिंह, अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, मो कलाम, मो असगर, मो इम्तेयाज, रामनाथ चौधरी, रंजित कुमार, मो लतीफुर रहमान, उमा शंकर चौधरी आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!