सोनभद्र

आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली: छात्रों ने दिया

आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली: छात्रों ने दिया

आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली के छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली: छात्रों ने दिया
महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)
सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली में स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल व भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई। आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली से होते हुए खेल मैदान महुली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र

चौधरी के नेतृत्व में कस्बे की मुख्य सड़कों पर रैली निकाली।

“बोर्ड जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे”

जनता की जगाना है, वोट देने जाना है।

छात्रों ने “बोर्ड जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे” जैसे प्रेरक नारों वाले बैनर और पोस्टर लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया ने इस अवसर पर कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और मतदान न केवल एक अधिकार है बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने रैली के दौरान रुक-रुक कर लोगों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

लोकतंत्र की मजबूती का आधार

विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस अवसर का महत्व समझाते हुए बताया कि यह दिवस भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना का प्रतीक है, जो हमारे लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी, पंकज गोस्वामी, वीरेंद्र कन्नौजिया, विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार मिश्रा, जयप्रकाश शर्मा, झरीलाल यादव, कृष्णा कुमार, धर्मदेव यादव, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार, सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!