मुखिया प्रेमा देवी ने 700 गरीब लोगों को दिया कंबल और दरी
मुखिया प्रेमा देवी ने 700 गरीब लोगों को दिया कंबल और दरी ज़िला संवाददाता चांद बाबू समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर की मुखिया श्रीमती प्रेमा देवी के सौजन्य से सर्दी एवं शीतलहर को देखते हुए पंचायत के गरीब, विधवा, दिव्यांग, निःसहाय लोगों के बीच 700 कंबल एवं 700 दरी का वितरण किया गया। वितरण समारोह में रोसड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, समाज सेवी रंजीत साहनी एवं सभी वार्ड सदस्य, पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित थे। मुखिया श्रीमती प्रेमा देवी ने कहा कि हम अपने अभिवावकों, बुजुर्गों के लिए यह प्रयास किए हैं की सभी लोग शीतलहर से बचें, स्वस्थ्य रहें, सुरक्षित रहे, यही मै कामना करती हूं। इधर कंबल और दरी मिलने के बाद गरीब गुरबा, निःसहाय, विधवा एवं विकलांग लोग स्थानीय मुखिया प्रेमा देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि रंजित सहनी को दुआएं दे रहे थे।