कोरबा

रंजना केंद्र मंडी में हुआ धान खरीदी का सुभारंभ,मुख्य अतिथि रहे ग्राम सरपंच ममता मरकाम

कटघोरा/रंजना 27 नवम्बर 2024 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महापर्व की शुरुआत 14 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई। यह प्रदेशव्यापी अभियान है, जिसमें किसानों से 3100/- के समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस महापर्व का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना और राज्य में कृषि को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिले में 14 नवंबर से धान खरीद कार्य प्रारंभ हो चुका है। ग्राम पंचायत रंजना सरपंच ममता मारकम द्वारा आज कटघोरा विकासखण्ड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उप केंद्र रंजना में धान खरीद हेतु धान एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट तथा धान का विधिवत पूजन कर केंद्र में धान खरीद का शुभारंभ किया। धान उपार्जन उप केंद्र रंजना में ग्राम रंजना के कृषक अजय कुमार का 15.20 क्विंटल, सीताराम का 54.40 क्विंटल, शारदा कौशिक का 11.20 क्विंटल, तथा ग्राम फुलझर के कृषक भुनेश्वर द्वारा 49.60 क्विंटल, धान बिक्री का विगत दिवस टोकन कटवाया गया था, जिसे आज उनके द्वारा विक्रय हेतु उपार्जन उप केंद्र रंजना लाया गया। आज पहले दिन कुल 130.40 क्विंटल धान की खरीदी केंद्र में की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रंजना के सरपंच श्रीमती ममता मरकाम, धान उपार्जन केंद्र के प्रबंधक सुकदेव साहू, ऑपरेटर सतीश शर्मा, लिपिक सूर्या कश्यप के साथ साथ कृषक भी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!