Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

तीन बोरी यूरिया व एक बोरी धान के बीज को पकड़ा

खुनुवां। खुनुवां पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम को तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे यूरिया खाद व धान बीज को पकड़ा। इसके बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज जगत नारायन यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को तस्करी रोकथाम भ्रमण पर परसौना गांव के पास नो मेंस लैंड के नजदीक थे कि तभी एक व्यक्ति साइकिल पर यूरिया खाद लादकर अवैध रूप से भारत की सीमा से नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। साइकिल पर यूरिया खाद लादे व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह साइकिल सहित यूरिया खाद व धान बीज फेंककर नेपाल की सीमा में भाग गया। टीम में कांस्टेबल अंगद सिंह बघेल, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!