अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बिना कार्यालय आए वेतन ले रहे हैं कंप्यूटर ऑपरेटर अन्य कार्मचारी, हिंदू स्वाभिमान परिषद ने की शिकायत।

बिना कार्यालय आए वेतन ले रहे हैं कंप्यूटर ऑपरेटर अन्य कार्मचारी, हिंदू स्वाभिमान परिषद ने की शिकायत।

 

एडीएम प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई अभी तक कोई कार्रवाई।

 

अलापुर (बदायूं)। नगर पंचायत अलापुर में प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी धन के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य ठेका कर्मचारी बिना कार्यालय काम पर आए घर बैठे वेतन लेने और अपने कार्यों में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। इस संबंध में हिंदू स्वाभिमान परिषद के जिला अध्यक्ष राजन पाठक ने अपर जिला अधिकारी (प्रशासन), बदायूं को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

क्या है पूरा मामला?

शिकायती पत्र के अनुसार, नगर पंचायत अलापुर में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अरवेद खान (पुत्र श्री अकरम खान), जो कि स्थानीय निवासी हैं, नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं। आरोप है कि वे बिना कार्यालय आए ही घर बैठे महीने का वेतन उठा रहे हैं। इनके साथ भी आउटसोर्सिंग ठेका पर लगे हुए अन्य कर्मचारी भी घर बैठकर वेतन ले रहे हैं उनका वेतन लिस्ट में नाम लिखा हुआ है मगर वह नगर पंचायत में कोई भी कार्य नहीं करते हैं प्रशासन द्वारा अगर जांच की जाए तो नगर पंचायत अलापुर में बहुत से ऐसे कर्मचारी हैं जो बिना कार्यालय आये बिना काम के घर बैठकर वेतन ले रहे हैं जिससे सरकार के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि नगर पंचायत अलापुर कर्मचारियों की जांच एसडीएम दातागंज को दी गई है जांच आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!