Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा ख़बरें
Trending

प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप

 

अलीगढ़ । लोधा के बाद अब सीएचसी अकराबाद में एक गर्भवती ने प्रसव के नाम पर चिकित्सक पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है । महिला ने इसकी शिकायत सीएमओ और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है । पूरे मामले की जांच की जा रही है । ओमवती पत्नी राजवीर सिंह निवासी बमनोई ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ . नीरज त्यागी को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि 19 मार्च उसका प्रसव होना था । अकराबाद सीएचसी की एक महिला चिकित्सक ने उससे ऑपरेशन की बात कही । आरोप है कि इसके एवज में छह हजार रुपये मांगे । 5500 रुपये देने के बाद ऑपरेशन किया गया । सीएमओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है । इसकी जांच कराई जा रही है । दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!