Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा ख़बरें
Trending

दूषित जलापूर्ति से परेशान लोगों ने दी आंदोलन की धमकी

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

दूषित जलापूर्ति से परेशान लोगों ने दी आंदोलन की धमकी

 

अलीगढ़ । महानगर में कई स्थानों पर पेयजल संकट को लेकर लोग नगर निगम अधिकारियों का घेराव कर रहे हैं । अब लोगों ने मंडलायुक्त कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है । कंट्रोल रूम पर इस तरह की तमाम शिकायतें आ रही हैं । बुधवार को गांधीपार्क इलाके अचल ताल , आर्य समाज रोड , मोहल्ला सराय इंतेजाम अली , सराय पीर , धोबी वाली गली , पन्नागंज , द्वारकापुरी , जाटव वाली गली , दुबे का पड़ाव , दुबे की सराय , शीशियापाड़ा , मामू भांजा , माली वाली गली एवं आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रही । लोगों का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी की आपूर्ति होती है । नगर निगम में बार – बार शिकायत करने के बाद भी निस्तारण नहीं हो रहा है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!