
(जावेद खान पन्ना):- लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत गत 26 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान में खजुराहो संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कुल 56.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुरूष मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 59.68, महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 53.97 और अन्य मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 38.24 दर्ज किया गया। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 19 लाख 97 हजार 483 मतदाताओं में से 11 लाख 37 हजार 867 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 6 लाख 25 हजार 241 पुरूष मतदाता, 5 लाख 12 हजार 613 महिला मतदाता और 13 अन्य मतदाता शामिल हैं।

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पवई विधानसभा में सर्वाधिक 60.59 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम वोटिंग 50.15 प्रतिशत चंदला विधानसभा में दर्ज की गई। राजनगर विधानसभा में 57.44 प्रतिशत, गुनौर विधानसभा में 59.73 प्रतिशत, पन्ना विधानसभा में 58.70 प्रतिशत, विजयराघवगढ़ विधानसभा में 56.41 प्रतिशत, मुड़वारा विधानसभा में 54.64 प्रतिशत और बहोरीबंद विधानसभा में 57.35 प्रतिशत मतदान हुआ। पन्ना जिले में मतदान का प्रतिशत 59.71 दर्ज किया गया। जिले में 7 लाख 72 हजार 382 मतदाताओं में से 4 लाख 61 हजार 178 मतदाताओं ने मतदान किया।










