जैसलमेरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

गतका राष्ट्रीय खिलाड़ी भाटी का स्वागत

गतका राष्ट्रीय खिलाड़ी भाटी का स्वागत

संवाददाता : कोजराज परिहार / जैसलमेर l

जैसलमेर,जिले के फतेहगढ़ तहसील के गैराजा गांव के निवासी प्रतिभावान खिलाड़ी अमर सिंह भाटी के जैसलमेर पहुंचने पर गैराजा गांव के मौजीज ग्राम वासियों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय खिलाड़ी भाटी को चुतराराम एवं दुष्यंत बोरावट द्वारा साफा पहना कर, माल्यार्पण कर एवम् प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

पूर्व सरपंच सुगना देवी द्वारा तिलक कर, श्रीफल भेंट कर, मुंह मीठा करके एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रीय गतका टीम में चयन उपरांत 8 मार्च से 11 मार्च तक एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की गतका खेल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया।

अमर सिंह ने गतका खेल की जानकारी देते हुए बताया कि यह सिक्ख समुदाय का लोकप्रिय खेल है जिसमें तलवारबाजी के करतब दिखाए जाते हैं।

अतिरिक्त विकास अधिकारी गणपत लाल बोरावट ने माल्यार्पण स्वागत कर उद्बोधन में युवाओं एवं विद्यार्थियों को धैर्य के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व सरपंच सुगना देवी ने सभी युवाओं एवं महिलाओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए नशा मुक्त रहने एवं बालिका शिक्षा का महत्व बताते हुए उच्च सेवाओं में जाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

भोजराज सिंह छतागढ़ ने सभी को अपने बालक बालिकाओं को शत प्रतिशत शिक्षित करने का आग्रह किया एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं, उच्च सेवा प्रतियोगिताओं में सफलता पाने के तरीके बताएं।

कार्यक्रम में कैलाश कुमावत, पदम सिंह, दिनेशदान, सुगना देवी, विनीत शर्मा, दुष्यंत बोरावट, मोहिंदर, मनीष, नीरज, चुतराराम गैराजा, निंबाराम, विदुषी, सोनम, अमानाराम, चुतरसिंह, जितेंद्रसिंह, हेमाराम, मूलाराम, खेतसिंह, चैन सिंह, स्वरूप सिंह, आदि उपस्थित सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!