टांडा अंबेडकर नगर
तहसील क्षेत्र टांडा के दरियापुर बंजारा गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने के चलते चार भाइयों की गृहस्थी जल कर बर्बाद हो गई। आग में जल रहे सामानों को निकालते समय दो महिलाएं भी झुलस गईं। फिलहाल उनकी हालत खतरे के बाहर है।
दरियापुर बंजारा गांव में वंशीलाल, मोहनलाल, सोहनलाल व मुन्नीलाल दलित के घर शुक्रवार दिन में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सबमर्सिबल की मदद से आग को काबू में किया। आग को बुझाने में बंशीलाल की पत्नी राजकुमारी, मुन्नीलाल की पत्नी सुरजा देवी झुलस गईं। आग की इस घटना में चारों परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर लेखपाल देवमणि वर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने छानबीन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है।














