मुस्ताक सिंगारिया// नूंह मेवात,
नूंह पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। साइबर क्राइम थाना नूहू प्रभारी निरीक्षक विमल सिंह ने बताया कि प्रधान सिपाही नफीस अहमद थाना साइबर क्राइम नूहू अपनी टीम के साथ गस्त पर शिकरावा गांव में मौजूद था। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आकिब जावेद पुत्र मकसूद निवासी साकरस जिला नूंह अपनी असल पहचान छुपा कर फर्जी फेसबुक आईडी व फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट को फर्जी मोबाइल नंबरों से बनाकर आम जनता को पुराने धातु सिक्के वह पुराने नोटों को महंगे दामों में खरीदने का झांसा देकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट द्वारा संपर्क कर चैटिंग करके आम जन से फाइल चार्ज लेट पेलंटी आदि के नाम पर एडवांस रुपए फर्जी अकाउंट में फोन पे में डलवाकर आमजन के साथ धोखाधड़ी करके ऑनलाइन ठगी करता है।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उपरोक्त शख्स को काबू किया नाम पता पूछने पर शख्स ने अपना नाम आकिब जावेद बताया तलाशी लेने पर कब्जे से एक मोबाइल फोन व तीन सिम बरामद हुई पूछताछ व आरोपी के फोन की जांच करने पर फोन में पुराने नोट, सिक्कों की फोटो, पुराने धातु के सिक्कों के फोटो व फर्जी मैरिज वगैरा पाए गए मोबाइल फोन व सीमा को कब्जे में लेकर थाना साइबर अपराध नूहू में मुकदमा दर्ज किया। वहीं पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
मुस्ताक सिंगारिया// नूंह मेवात,









