उदयपुरा में स्कॉर्पियो जीप पर चलाई गोली कांच फूटा 5 लोग बाल -बाल बचे संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा रायसेन। जिले के उदयपुरा तहसील मुख्यालय के ब्लॉक ऑफिस में दोपहर करीब 2 बजे एक स्कॉर्पियो जीप पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। जिससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इसमें बैठे सवा सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए सूचना मिलने पर उदयपुरा के थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कॉर्पियो जीप के कांच के पास 12 बोर बंदूक से चली गोली का खोखा बरामद किया है । जिस स्कॉर्पियो जीप पर पीछे से फायर हुआ । उसका नंबर एमपी 04 सीजी -5004 है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस इस झगड़े के बाद वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सबूत के तौर पर खंगाल रही है । इस घटना के बाद एक पक्ष थाने पहुंच गया। एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने बताया कि जीप पर फायर हुआ है । सीसीटीवी कैमरे के आधार पर विवेचना की जा रही है। इधर शुक्रवार को दोपहर फरियादी महगवां सुल्तानगंज निवासी शिवराम दांगी की रिपोर्ट पर आरोपी पवन सिंह राजपूत पिता वीरेंद्र सिंह राजपूत उसका भाई रूपेंद्र सिंह राजपूत, कटप्पा राजपूत, तेज सिंह, सुरेश कुशवाहा वगैरह के खिलाफ भादवि की धारा 307 बलवा की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि यह सभी आरोपी पूर्व मंत्री सिलवानी विधायकके रिश्तेदार हैं।
संगठनात्मक कार्यों को लेकर भाजपा जिला कोर समिति की बैठक संपन्न।
11 hours ago
खंडवा में धर्म, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी..बोले – ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा नहीं झुकी, दुष्प्रचार किया जा रहा है…
21 hours ago
*पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया स्कूल बस चेकिंग अभियान*
21 hours ago
थाना मूंदी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जैल।
22 hours ago
रामनगर मल्टी हनुमान मंदिर परिसर में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा की बैठक संपन्न
22 hours ago
*₹843 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन, खंडवा के विकास को मिलेगी नई गति*
22 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
22 hours ago
शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई में गुरुपूर्णिमा पखवाड़े का आयोजन हुआ
22 hours ago
*सिंधी समाज का चालिहा महोत्सव गुरुवार से*
22 hours ago
युवाओं के हक में कांग्रेस की हुंकार, जीतू पटवारी की साइक्लोथॉन में खंडवा कांग्रेस ने दिखाई ताकत