छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

नंदकुमार यादव बने छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज के प्रदेश महासचिव

नंदकुमार यादव बने छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज के प्रदेश महासचिव

नंदकुमार यादव बने छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज के प्रदेश महासचिव

नंद कुमार यादव नवनियुक्त प्रदेश महासचिव

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

रायपुर। जशपुर जिले के ग्राम कोतबा (बैगाबहार) निवासी नंदकुमार यादव को छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाजजनों में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

 

मिली जानकारी अनुसार, 23 अगस्त को महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद नंदकुमार यादव को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष केनुराम यादव द्वारा उनकी नियुक्ति का आदेश पत्र जारी किया गया है।

 

गौरतलब है कि नवनियुक्त प्रदेश महासचिव नंदकुमार यादव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। समाज के संगठन को मजबूत करने, समाजजनों को एकजुट करने तथा सामाजिक हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी कार्यशैली और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

 

नियुक्ति के बाद नंदकुमार यादव ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक विकास और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मिलकर कार्य किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!