ताज़ा ख़बरें

*थाना नर्मदानगर पुलिस ने दो अलग अलग कार्यवाही कर पकड़ी 125 लीटर अवैध शराब कीमती 12500 रूपये, अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

खास खबर

*थाना नर्मदानगर पुलिस ने दो अलग अलग कार्यवाही कर पकड़ी 125 लीटर अवैध शराब कीमती 12500 रूपये, अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवम अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनोहर गवली द्वारा थाना प्रभारी श्री धीरेश धारवाल के नेतृत्व में थाना नर्मदानगर और चौकी पुनासा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। उक्त टीम को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर *प्रथम प्रकरण* में आरोपी (1) हरिसिंह पिता सोमा भीलाला (2) मिथुन पिता जयमल भीलाला दोनों निवासी देगांवा के कब्जे से मोटर साईकिल क्र. एम पी 12 जेड ए 8648 से परिवहन कर ले जा रहे कुल 65 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 6500/-रु एवं मोटर साईकिल कीमती 30000/-रु को जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर अप क्रं 232/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

*इसी प्रकार दूसरे प्रकरण* में आरोपी शिवपाल पिता रामलाल यादव निवासी ग्राम डुडगांव के कब्जे से मोटर साईकिल पर परिवहन कर ले जा रहे एक टाट के बोरे में भरी कुल 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 6000/-रु एवं एक आई स्मार्ट स्पेलेण्डर मोटर साईकिल कीमती 30000/-रु को जप्त कर आरोपी शिवपाल को गिरफ्तार कर अप क्रं 233/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। *खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*
*पुलिस टीम* — उक्त समस्त कार्यवाही में निरीक्षक धीरेश धारवाल थाना प्रभारी नर्मदानगर, उप निरी राजेन्द्र सयदे चौकी प्रभारी पुनासा , सउनि ब्रजकिशोर कश्यप चौकी पुनासा, प्रआर 413 अरविन्द बालके चौकी पुनासा, आरक्षक 446 सुखलाल खन्ना एवं आरक्षक 710 नन्हीलाल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!