ताज़ा ख़बरें

ग्राम नागचुन में कलश यात्रा का आत्मीय स्वागत, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया पूजन-अर्चन

खास खबर

ग्राम नागचुन में कलश यात्रा का आत्मीय स्वागत, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया पूजन-अर्चन

खंडवा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागचुन में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा के विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कलश यात्रा का विधिवत पूजन-अर्चन कर संत रविदास महाराज से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में भीमकुंड के प्रमुख महंत दुर्गानंद महाराज जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमुदाय ने भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और समानता की भावना को और मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!