
गोगा नवमी पर्व पर श्री बटुक भैरव जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा विधायक प्रतिनिधि और छड़ी के 16 भगतों का भव्य अभिनंदन

खंडवा://सनातन संस्कृति और लोक आस्था के महान पर्व गोगा नवमी के पावन अवसर पर श्री बटुक भैरव जन कल्याण सेवा संस्था एवं अघोर आश्रम खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामयी एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में परंपरा और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ क्षेत्र के गणमान्यों और लोक संस्कृति के संवाहकों का आत्मीय सत्कार किया गया।
समारोह के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्यामनाथ अघोरी जी के ओजस्वी सानिध्य में गोगा नवमी पर्व की पावन छड़ी लेकर पधारे समस्त 16 भगतों को शील्ड और पुष्पमाला पहनाकर विधिवत एवं भव्य रूप से सम्मानित किया गया। लोक परंपराओं के इन आराधकों के अभिनंदन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इसी क्रम में, क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रिय रहने वाले विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश तनवे का भी संस्था की ओर से शील्ड और माला भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति:
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सभी समर्पित पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख गण:शिव तेजी,ऋतिक,सोनू प्रजापत,लव,कांचू,रजाक खान (ब्लड डोनेशन अध्यक्ष),मोनू,कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारी, बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजन, समाजजन एवं दूर-दूर से पधारे भगतगण उपस्थित रहे। सभी ने गोगा नवमी पर्व के उल्लास को साझा करते हुए आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति की परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।












