
छह पवित्र कुंडों गुरुगादी से निकली भव्य निशान यात्राओं का पुरानी अनाज मंडी में संगम, हजारों श्रद्धालुओं ने दादाजी धाम पहुंचकर अर्पित किए निशान।

क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए खंडवा विधायक द्वारा निकाली गई श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
खंडवा, सोमवार 27 जुलाई गुरु पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर दादाजी की नगरी खंडवा पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गई। शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से निकली भव्य निशान यात्राओं का शाम को पुरानी अनाज मंडी में संगम हुआ। यहां संतों के सान्निध्य में धर्मसभा आयोजित की गई, जिसके बाद हजारों श्रद्धालु जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ दादाजी धूनीवाले धाम पहुंचे और निशान अर्पित किए।
समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार ईश्वर से भी इस वर्ष भी खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के द्वारा दादाजी श्रद्धा संगम निशान यात्रा निकाली गई। इस वर्ष छह प्रमुख धार्मिक स्थलों से निशान यात्राएं निकाली गईं। इनमें गुरुगादी श्री श्री 1008 ब्रह्मगिर महाराज मंदिर, कावेश्वर कुंड, भीमकुंड, रामेश्वर कुंड, पदम कुंड और सूरजकुंड से निकली यात्राएं शामिल रहीं। सभी यात्राओं का संगम शाम को पुरानी अनाज मंडी में हुआ, जहां संतों के मार्गदर्शन में धर्मसभा आयोजित की गई।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ब्रह्मगिर महाराज गुरुगादी से पैदल निशान यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा ब्रह्मगिर गुरुगादी से प्रारंभ होकर अमलपुरा, भावसिंहपुरा चौराहा, रुधी, जूनापानी, केंद्रीय विद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, भाजपा कार्यालय, इंदिरा चौक, बॉम्बे बाजार, नगर निगम चौराहा और देवनारायण चौक होते हुए पुरानी अनाज मंडी पहुंची।
धर्मसभा के बाद विधायक कंचन तनवे अपने परिवार और हजारों श्रद्धालुओं के साथ दादाजी धाम पहुंचीं, जहां दादाजी की समाधि पर निशान अर्पित कर दादाजी के चरणों में नमन कर पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा धूनी माई में आहुति अर्पित की । इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि दादाजी धूनीवाले का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दादाजी भक्तों की वर्षों पुरानी इच्छा अब पूरी होने जा रही है और शीघ्र ही दादाजी धाम पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि निशान यात्रा में पैदल चलने से आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा प्राप्त होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राचीन कुंडों से यात्राएं निकालने का उद्देश्य इन ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश देना भी है। उन्होंने बताया कि रामेश्वर कुंड और पदम कुंड के विकास के लिए कार्य चल रहे हैं। पुरानी अनाज मंडी में आयोजित धर्मसभा में संतों ने ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए।
धर्मसभा में निशान यात्राओं का प्रतिवेदन यात्रा संयोजक लोकेंद्र सिंह गौड़ ने प्रस्तुत किया, जबकि संचालन यशदीप चौरे ने किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निशान यात्रा का स्वागत मंत्री विजय शाह, विधायक नारायण पटेल, प्रवक्ता सुनील जैन, आशीष चटकेले के साथ ही शहर एवं ग्राम वासियों द्वारा किया गया। यात्रा में विधायक कंचन मुकेश तंनवे विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे परिवार के साथ ब्रह्मगिर कुंड से केदार पटेल, श्याम माली, विजय सिंह चौहान, कावेश्वर कुंड से हरीश सेन, राहुल मंडवाल, दीपक सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह, रामेश्वर कुंड से सुरेंद्र काजले, प्रदीप यादव, दीप सिंह झाला,पदम कुंड वार्ड से सत्संग दराडे, प्रजापति,माणीक अव्हहाड, भीमकुंड से धर्मेंद्र पांडे, पुरोहित पटेल, दीपक गुर्जर, सरपंच दिनेश पटेल, सूरजकुंड से विशाल छाबड़ा, श्रीमती उमा जी शर्मा, सतनाम सिंह होरा, प्रत्येक कुंड से निशान यात्रा लाकर अनाज मंडी पहुंचे। मंडी में धर्म सभा के बाद सामूहिक 6 कुंडो की निशान यात्रा दादाजी धाम पहुंची जा श्रद्धा और भक्ति के साथ निशान चढ़ाये। श्रद्धा संगम निशान यात्रा में सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन, आशीष चटकेले, संदेश गुप्ता, चंद्रेश पचौरी,राजा शर्मा, ममता बोरसे, शारदा तांदले, प्रमिला शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।









