ताज़ा ख़बरें

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

खास खबर

महापौर अमृता अमर यादव की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव  द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न भंडारा आयोजकों को सूखे पत्तों से निर्मित पर्यावरण अनुकूल पत्तल एवं दोना का सांकेतिक रूप से वितरण किया गया।

महापौर अमृता अमर यादव  की इस पहल का उद्देश्य भंडारा आयोजनों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के लिए प्राकृतिक एवं पर्यावरण हितैषी पत्तल-दोना के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम कर शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संदेश देना है।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भंडारा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रूप से निर्मित पत्तल-दोना का उपयोग किया जाना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने सभी भंडारा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाएं और स्वच्छ एवं हरित शहर के निर्माण में सहभागी बनें।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा सहित समस्त श्रद्धालु एवं भंडारा आयोजक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!