ताज़ा ख़बरें

खंडवा के इतिहास में पहली बार जैन समाज के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान।

खास खबर

खंडवा के इतिहास में पहली बार जैन समाज के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान।

खंडेलवाल दिगम्बर जैन श्रावगी ट्रस्ट मंडल ने आयोजित किया गरिमामय सम्मान समारोह

खंडवा। शिक्षक दिवस के अवसर पर भगवान श्री महावीर दिगम्बर जिनालय, घासपुरा में दिगम्बर जैन श्रावगी ट्रस्ट मंडल द्वारा जैन समाज के शिक्षक,
शिक्षिकाओं के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब जैन समाज के शिक्षक,शिक्षिकाओं को सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे शिक्षक, शिक्षिकाओं का सम्मान करते हुए उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की नई पीढ़ी को ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की दिशा प्रदान करते हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है। समारोह में खंडेलवाल दिगम्बर जैन श्रावगी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, सुरेश लुहाड़िया, प्रवीण बैनाड़ा, अनूप बड़जात्या एवं भरत छाबड़ा सहित समाज की महिलाओं एवं पुरुषगण साथ ही समाज के युवा साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ट्रस्ट मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। समान कार्यक्रम का संचालन भारत छाबड़ा ने किया एवं आभार सचिव सुनील जैन ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!