
खण्डवा पुलिस ने फिर मनाई पदोन्नत अधिकारियों की स्टार सेरेमनी

खण्डवा। मध्यप्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थायी पदोन्नति दिए जाने की प्रक्रिया के क्रम में पुलिस विभाग में भी पदोन्नति आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 7 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक (उनि) से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी की गई।
जिला खण्डवा से 6 पुलिस अधिकारियों को उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय खण्डवा में आयोजित स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पदोन्नत सभी अधिकारियों की यूनिफॉर्म पर निर्धारित पदचिह्न (स्टार) लगाए। पदोन्नति के बाद अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।
पुलिस विभाग में पदोन्नति को अधिकारियों के लिए नई जिम्मेदारियों और दायित्वों की शुरुआत माना जाता है। इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने नए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।












