ताज़ा ख़बरें

महापौर अमृता अमर यादव ने गौमाता के गोबर से स्वदेशी उत्पाद तैयार करने वाले निर्माता का किया स्वागत एवं सम्मान।

खास खबर

महापौर अमृता अमर यादव ने गौमाता के गोबर से स्वदेशी उत्पाद तैयार करने वाले निर्माता का किया स्वागत एवं सम्मान।

खंडवा। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए जा रहे अभिनव प्रयास की महापौर अमृता अमर यादव ने सराहना की।
नर्मदापुरम निवासी द्वारा गौमाता के गोबर से विभिन्न स्वदेशी एवं घरेलू उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इस सराहनीय पहल का महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने अवलोकन किया तथा उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग की जानकारी प्राप्त की।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गौ माता का सम्मान स्वदेशी का सम्मान एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर नर्मदा पुरम निवासी द्वारा गौ माता के गोबर से स्वदेशी उत्पाद तैयार किया जा रहा है, इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने ने इस रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्य के निर्माता का स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान करते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गौमाता के गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार करने की यह पहल स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी।

महापौर ने नागरिकों से अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया इस अवसर पर महापौर अमृता यादव के साथ मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, प्रवक्ता सुनील जैन टीटू गौर, आकाश यादव एवं दिव्यांश ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!