
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन 19 सितंबर को अनाज मंडी में।
तुलसी माखन सम्मान से सम्मानित होंगे कवि संजय झाला।
खंडवा । तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति का 102 वें वर्ष का आयोजन हिंदी दिवस के उपलक्ष में 19 सितंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के रूप में स्थानीय अनाज मंडी प्रांगण में रात्रि 8 बजे से किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि यह समिति स्थापना के 102 वें वर्ष का आयोजन है जिसमें देश भर के ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुति देंगे साथ ही जयपुर राजस्थान के हास्य कवि संजय झाला को तुलसी माखन सम्मान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के सौजन्य से प्रदान किया जाएगा । समाजसेवी समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के द्वारा विगत दिनों भगवान राम के प्रसंगो से जुड़ी कई प्रकार की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई और विजेता, उपविजेता प्रतिभागियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता के साथ अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन भी आयोजित होता है, पूर्व वर्षों में देश के महान प्रसिद्ध कवि भाग लेकर अपनी रचनाएं सुना चुके हैं।इस वर्ष समिति के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में संजय झाला, जयपुर, राव अजात शत्रु, उदयपुर, अशोक चारण जयपुर, शशि श्रेया लखनऊ, राहुल शर्मा उज्जैन एवं पंकज प्रसून, मांडव अपनी प्रस्तुति देंगे। समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले, महामंत्री दिनेश पालीवाल, सचिन भावेश बिलोरै ने खंडवा के रसिक श्रोताओं से कवि सम्मेलन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।











