
*थाना धनगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*नकबजनी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*
*आरोपी के कब्जे से 2 लाख 30 हजार रूपये किये जप्त*
खंडवा, 26 जून 2026
खंडवा पुलिस द्वार गंभीर अपराध, चौरी/नकबजनी , महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपहरण से सम्बन्धी अपराध के प्रति संवेदनशील/ तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज धनगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नकबजनी के आरोपी रविन्द्र पिता घनश्याम गडवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम सलाई के कब्जे से चौरी किये 2 लाख 30 हजार रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- फरियादी गेदालाल मोरे नि. ग्राम सलाई ने दिनांक 25.06.26 को थाना धनगांव मे रिपोर्ट लेख करवाई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर मे घुसकर अलमारी से नगदी 2 लाख 30 हजार रूपये चौरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 172/26 धारा 305(a), 331(4), बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान धनगांव पुलिस द्वारा तत्परता से कर्यावाही करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी कि पतारसी कर आरोपी रविन्द्र पिता घनश्याम गडवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम सलाई के कब्जे से चौरी किये 2 लाख 30 हजार रूपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया।











