
बनारस से पुणे चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज दोपहर 12:00 बजे
खंडवा पहुंचेगी इस ट्रेन का होगा स्वागत अभिनंदन।
स्वागत अभिनंदन के लिए रेल अधिकारियों ने स्टेशन का किया निरीक्षण।
खंडवा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र खंडवा के रेल यात्रियों के लिए हर्ष का विषय है कि बनारस से पुणे जाने के लिए अब प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ बुधवार से मिलने जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस को बनारस से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर पुणे की ओर रवाना किया, बुधवार को यह एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:00 खंडवा पहुंचेगी जहां इसका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा, रेल प्रशासन द्वारा भी खंडवा में स्वागत को लेकर तैयारी की जा रही है, और भुसावल मंडल के पदाधिकारी एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के साथ रेल प्रशासन खंडवा से जुड़े अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्टेशन का मंगलवार को निरीक्षण किया एवं बुधवार की तैयारी को लेकर चर्चा की। स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के फ्लेक्स भी लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान रेल अधिकारियों के साथ रेल चलकर समिति के सदस्य मनोज सोनी प्रवक्ता सुनील जैन भी साथ थे।







