अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

उझानी नगर के श्रीनारायण गंज / पँखा रोड मोहल्ले के विद्युत उपभोक्ताओं ने 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे करीब विद्युत उपखंड उझानी का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने मोहल्ले में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने के विरोध में प्रदर्शन किया।

बदायूं के उझानी नगर के श्रीनारायण गंज / पँखा रोड मोहल्ले के विद्युत उपभोक्ताओं ने 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे करीब विद्युत उपखंड उझानी का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने मोहल्ले में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने के विरोध में प्रदर्शन किया।

उपभोक्ता रुद्र यादव ने आरोप लगाया कि छह दिनों से बिजली न आने के कारण इन्वर्टर खराब हो गए हैं और गर्मी से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार विद्युत कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जब उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया, तो वे सभी उपखंड केंद्र पहुंचे।

उपभोक्ता विजय कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपखण्ड अधिकारी का मोबाइल फोन उठता ही नहीं है अगर किसी नागरिक को कोई शिकायत करनी हो या जानकारी प्राप्त करने हो तो उसे उपखण्ड केंद्र पर जाना पड़ता है ।

मौजूद समस्त उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम से शिकायत की, जिसके बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनके हाइडिल में 5 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे नगर के नागरिकों को परेशानी हो रही थी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जिसके बाद नागरिकों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

इस अवसर पर रुद्र यादव, रवि साहू, ब्रजेश गौतम, गौतम साहू, विजय कश्यप, शशांक यादव, मोहन साहू, विजय, गौरव साहू, सरल साहू सहित कई अन्य विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!